जायसवाल समाज का चुनाव संपन्न, नगर अध्यक्ष अखिलेश और महामंत्री कुलदीप हुवे निर्वाचित

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी – नगर के अग्रसेन धर्मशाला में जायसवाल समाज की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश स्तर व जिला स्तर के जायसवाल समाज के लोग शामिल हुए जिसमें जायसवाल समाज की पलिया नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

अग्रसेन धर्मशाला में जायसवाल समाज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले कुलदेवता राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की दीप प्रज्वलित कर वंदना हुई। जिसके बाद पलिया नगर के जायसवाल समाज के लोगों ने मुख्य अतिथियो और गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसके बाद मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए टिया जायसवाल, अग्रिमा जायसवाल ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। जिसके बाद दोनों बच्चियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने पलिया नगर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करते हुए अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश जायसवाल का नाम प्रस्तावित किया। जिसको सभी ने सर्वसम्मति से तालियों के साथ स्वीकार किया। वही महामंत्री कुलदीप जायसवाल को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष रामनरेश जायसवाल, अचल जायसवाल, अशोक जायसवाल, तथा मंत्री गंगाराम जायसवाल, अनुराग जायसवाल, उमेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुशील जायसवाल, संजीव जायसवाल, रवी जायसवाल, तथा संरक्षक विनोद जायसवाल, सुधीर जायसवाल, राधे लाल जायसवाल, अनिल जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्यों में विकास जायसवाल, सचिन जायसवाल, रूपेश  जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, गणेश प्रसाद जायसवाल को मनोनीत किया गया।

महिला टीम में नगर अध्यक्ष ममता जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मी जायसवाल, कोषाध्यक्ष सरिता जसवाल, उपाध्यक्ष किरण जायसवाल, पूजा जायसवाल, सावित्री जायसवाल, मंजू जायसवाल, रंजीता जायसवाल, अंजु जायसवाल तथा मंत्री रमा जायसवाल, स्वाति जायसवाल, पूर्णिमा जायसवाल, निशु जायसवाल, रितु जायसवाल, नीतू जायसवाल को मनोनीत किया गया। साथ ही संरक्षक पद पर कृष्णा जायसवाल व रेखा जायसवाल को मनोनीत किया गया वहीं जायसवाल समाज की ओर से विशेष आमंत्रित सदस्य पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश जायसवाल ने किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *