मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रम्हमचारिणी देवी के पूजन-अर्चन को लगी कतार

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञांनपुर, भदोही। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी के रूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। देवी मंदिरों एवं पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। घंटे- घड़ियाल की आवाज से ग्रामीण क्षेत्र और नगर गुंजायमान होते रहे। नवरात्र के दूसरे दिन मंगला आरती के बाद से ही जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में देवी भक्त मां की एक झलक पाने के लिए कतार बद्ध हो गए। भोर में ही महिलाएं थाल में पूजन सामग्री लेकर आदिशक्ति के दर्शन करने के लिए निकल पड़ी।.स्थानीय घोपईला मंदिर में पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतार लग गई । देवी के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया गया । मान्यता है कि मां के इस स्वरूप में ब्रह्म की शक्ति निहित है। माता ब्रह्मचारिणी ब्रह्मलोक की संचालिका और सृष्टि का विस्तार करने वाली है। स्त्री को इसी कारण सृष्टि का कारक माना गया है। माता ब्रह्मचारिणी देवी ज्ञान बैराग और ध्यान की अधिष्ठात्री है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के आसपास व्यापक पुलिस प्रबंध किया गया था। स्थानीय क्षेत्र के अलावा औराई  महराजगंज सीतामढ़ी  जंगीगंज  बाबू सराय आदि क्षेत्रों में देवी भक्तों की धूम रही।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर भौर से ही भक्तों का ताता लगा रहा। भक्त कतार बद्ध होकर मां की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार में लगे रहे। दोपहर बाद कतार कुछ कम हुई,तो  शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देवीभक्त भक्ति गीतों पर झूमते रहे। इसी प्रकार बाबू सराय क्षेत्र में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। सारीपुर कटका गिर्द बड़गांव स्थित देवी मंदिरों पर सुबह से ही शुरू हुआ पूजन अर्चन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। क्षेत्र के पूजा पंडालों में आदिशक्ति मां दुर्गा पंडालों में विराजमान हो गई। आदिशक्ति  के दूसरे स्वरूप के दर्शन को भक्तों की भीड़ लगी रही। देवी भक्तों ने अखंड दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के वहिदानगर नवधन रोही सुभाष नगर जगापुर मिश्रान बेरासपुर आदि स्थानों में दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन पूजन किया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *