माघ पूर्णिमा: माँ लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, ये राशि वाले करें इन चीजों का दान

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: दान-पुण्य का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। वर्तमान समय में माघ माह चल रहा है और दो दिन बाद यानी 24 फरवरी को पूर्णिमा तिथि है। वही इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन खुशहाल रहता है। साथ ही माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि वाले लोग किसी जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियां, फल और पन्ना रत्न का दान कर सकते हैं। मान्यता है इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग माघ पूर्णिमा के दिन गरीब और पंडित जी को लाल रंग की वस्तु का दान करना चाहिए। मान्यता है की इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख शांति आती है साथ ही जीवन खुशहाल रहता है।

कन्या राशि

माघी पूर्णिमा के दिन कन्या राशि वाले लोग हरे रंग की सब्जी या हरे रंग की वस्तु दान कर सकते हैं। मान्यता है की हरे रंग की वस्तु दान करने से जीवन में सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोग माघ पूर्णिमा के दिन लाल रंग कपड़े में मसूर की दाल, लाल चंदन और गुड़ को लपेटकर दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को माघ पूर्णिमा के दिन नीली रंग की वस्तुएं जैसे नीले कपड़े, नीले फूल का दान करना चाहिए। इन चीजों को दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं साथ ही अपनी दया दृष्टि बनाए रखते हैं।

डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी की PNN24 न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *