गाजीपुर – बिन्द दिवस समारोह का हुआ आयोजन, निकली प्रभात फेरी

अफसर खान

गाजीपुर। अखिल भारतीय बिंद समाज एवं रामजन्म बिंद स्मृति सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लंका स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को बिंद दिवस समारोह मनाया गया। इसके पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। भव्य मंच पर समाज के लोगों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए समाज के विकास के प्रति समर्पित रहने पर जोर दिया समाज के लोग बिंद समाज जिंदाबाद तथा रामजन्म बिंद और फूलन देवी अमर रहे के नारे लगाए जा रहे थे। रामलीला मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। नेपाल के पूर्व ऊर्जा मंत्री सत्यनारायण बिंद ने कहा कि देश में बिंद समाज के लोगों की संख्या करोड़ों में है लेकिन उनकी पहचान नहीं बन पाई है। अगर हम अपनी पहचान छुपाते रहे तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

पूर्व मंत्री रामभुआल बिंद ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि जब तक हम ताकतवर नहीं बनेंगे तब तक हमारी पूछ नहीं होगी। विधायक हाकिम लाला बिंद ने कहा कि हमारा समाज उपेक्षित रहा है। हमें लड़ कर अपनी राजनीतिक भागीदारी लड़कर लेना पड़ेगा नहीं तो अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। रामचंद्र बिंद ने कहा कि बिंद समाज की छवि बहादुर और ईमानदार की रही है। इसे हमेशा बनाए रखना होगा।

पूर्व आईएएस सीबी नाथ ने समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया तो रिटायर्ड कमांडो मुरलीधर ने नशा, शराब, जुआ जैसी दुर्व्यसनों से दूर रहने का सुझाव दिया। इसी क्रम में जगत मोहन बिंद को अखिल भारतीय बिंद समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मोती चंद् बिंद को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। रामदरश बिंद को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। इसके बाद नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब धीरे धीरे देश भर में बिंद समाज के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस बिंद तथा संचालन राकेश बिंद ने किया। इस मौके पर तुलसी बिंद, विक्रमा बिंद, विनोद बिंद, चंद्रशेखर साहनी, राधा बिंद, बेनी माधव बिंद, राम सागर बिंद, समता बिंद, दुर्ग विजय बिंद, भोला बिंद, अशोक बिंद, रमेश बिंद, हरदेव बिंद, सीताराम बिंद, संग्राम बिंद, परशुराम बिंद, सूरजराम बागी आदि ने विचार व्यक्त किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *