देखे वीडियो – गुजरात के सूरत में अपने गृह जनपद लौटने को बेताब कामगारों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

तारिक खान

नई दिल्ली।कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से शहर में फंसे एवं अपने-अपने राज्य लौटना चाह रहे कामगारों के हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के कामगारों को यहां से जाने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद आज गुजरात के सूरत में कामगारों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई।

लॉक डाउन में खुद के गृह जनपद लौटने को बेताब कामगारों की आज सूरत में पुलिस से हिसक झापड़ हो गई। इस दौरान जहा कामगारों की तरफ से पुलिस पर पथराव होने का समाचार है वही पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का गोला छोड़े जाने का समाचार भी प्राप्त हो रहा है। समाचार एजेंसी ANI ने इस प्रकरण से सम्बंधित एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमे पुलिस आंसू गैस छोडती दिखाई दे रही है।

प्राप्त समाचारो के अनुसार गुजरात के सूरत में अपने अपने गृह नगर लौटना चाह रहे सैकड़ों प्रवासी कामगारों खुद को वापस भेजे जाने की मांग कर रहे थे। यह चौथा मौका है जब सूरत में कामगारों ने विरोध प्रदर्शन किया हो। विरोध कर रहे कामगार सूरत के बाहरी इलाके में स्थ‍ित वरेली के बाजार में इकट्ठा हुए थे। कामगारों ने पुलिस पर पथराव भी किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा इजाजत दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के सैकड़ों प्रवासी कामगारों ने शुक्रावर को सूरत से अपने घर लौटने के लिए यात्रा शुरू कर दी। हालांकि, यहां अन्य राज्यों के लोगों को अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *