दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे का दाहिना हाथ अमर दुबे मुठभेड़ में हुआ ढेर, चूहों के तरह छिप रहा है खुद को शेर कहने वाला विकास दुबे, जाने विकास दुबे प्रकरण में ताज़ा जानकारी

तारिक खान/आदिल अहमद

कानपुर (डेस्क)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद वारदात के मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी बुधवार की सुबह हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़़ में मारा गया।

विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर एक मुठभेड़ में मारा गया है। जिले की पुलिस ने तड़के करीब चार बजे मार अमर को ढेर किया। मुठभेड़ में  मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं। अमर दुबे पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाशों द्वारा घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था।

इससे पहले, कानपुर के बिकरू गांव में यूपी पुलिस के डीएसपी समेत आठ कमिर्यों की हत्या करने वाला 5 लाख रुपये का इनामी बदमाश विकास दुबे मंगलवार को पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर फरार हो गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग बड़खल चौक स्थित श्रीसासाराम ओयो गेस्ट हाउस में विकास और उसके गुर्गों के छिपे होने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें विकास दुबे जैसे दिखने वाले एक शख्स की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली।

बढ़ी इनाम की रकम, अब देंगे खबर तो मिलेगा 5 लाख

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि विकास दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।

विकास का गुर्गा प्रभात गिरफ्तार

गौरतलब है कि 2 जुलाई की रात को बिकारू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही गैंगस्टर विकास दुबे फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। फरीदाबाद एक होटल में विकास दुबे के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। यहां विकास दुबे नहीं मिला, लेकिन उसका गुर्गा प्रभात मिला।

विकास दुबे के रिश्तेदार प्रभात समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से चार असलहे बरामद हुए हैं, जिनमें दो सरकारी असलहे है। दोनों सरकारी असलहों को 2 जुलाई की रात पुलिस से छीना गया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नीली शर्ट में एक शख्स दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा विकास दुबे

पुलिस को शक है कि नीली शर्ट में दिखाई दे रहा है शख्स ही विकास दुबे है। पुलिस को आशंका है कि विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में ही कहीं छिपा है। इस वजह से एसटीएफ और यूपी पुलिस की एक टीम दिल्ली में कैंप कर रही है। इसके साथ ही यूपी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विकास दुबे के करीबियों पर एक्शन जारी

इन सबके बीच विकास दुबे के करीबियों पर एक्शन जारी है। बुधवार सुबह हमीरपुर में विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को मार गिराया गया। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी को एनकाउंटर में पकड़ लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

वही सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी पर मुखबिरी के आरोप लगे है। एसटीऍफ़ ने SHO रहे विनय तिवारी हिरासत में लिए है। पुलिस ने विनय तिवारी को हिरासत में लिए जाने के समाचार की अधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नही हुई है। वही जानकारी मिल रही है कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज केके शर्मा अरेस्ट हो सकते है। केके शर्मा पर भी मुखबिरी का आरोप लग रहा है।

नहीं है दुर्दांत विकास दुबे के पास कोई वाहन

वही गुरुग्राम में चल रही पुलिस छापेमारी के दौरान इस बात की जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के पास कोई वाहन नही है। वह टैक्सी आदि साधन से चल रहा है। शायद उसके पैरो में चोट भी लगी है क्योकि पुलिस को कैमरों की तलाशी में उसके लंगड़ा कर चलने की जानकारी हाथ लगी है। ऐसे आशा व्यक्त किया जा रहा है कि विकास गुरुग्राम में किसी अपने जानने वाले के पास ही चूहे की तरह छिपा हो सकता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *