मनोज सिन्हा बने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल

आफताब फारुकी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद मनोज सिन्हा को वहां का उपराज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति दफ्तर की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं।

मनोज सिन्हा ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने गाजीपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन वह नहीं जीत सके थे। गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अफजाल अंसारी से उन्हें भारी मतो से हरा दिया था। 2014 के चुनाव में भी सिन्हा ने समाजवादी प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को मात्र 32,452 वोटों से हराया था। 2014 में मनोज सिन्हा को कुल 306,929 वोट मिले थे। तब सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त कर रहे हैं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *