टाइम मैगजीन ने जारी किया 100 प्रभावशाली शख्सियतो की लिस्ट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शाहीन बाग़ की दादी बिलकीस बानो का भी नाम लिस्ट में है शामिल

आदिल अहमद

नई दिल्ली: प्रतिष्ठी टाइम मैगज़ीन दुनिया में 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतो की लिस्ट हर साल प्रकाशित करती है. मशहूर टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दिया है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। पीएम मोदी के अलावा सूची में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में हुवे  आंदोलन का चेहरा रहीं शाहीनबाग़ की दादी 82 साल की बिल्किस बानो को भी मैगजीन ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। बताते चले कि शाहीन बाग़ आन्दोलन की शुरुआत करने वाली बुज़ुर्ग महिलाओं में बिलकिस बानो भी थी। इस बुज़ुर्ग महिलाओं को शाहीन बाग़ की दादिया कहा जाता था।

टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मैगजीन की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन, एंजेला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है। इन सबके बीच शाहीन बाग़ की दादी बिलकिस बानो को भी जगह मिली है।

बता दें कि शाहीनबाग में नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग को लेकर 101 दिनों तक धरना प्रदर्शन चला था। कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदर्शन बंद कर दिया गया था। इसी साल फरवरी में लगातार जारी प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह के न्योते पर प्रदर्शनकारी शाह से मिलने जा रहे थे। प्रदर्शनकारी गृह मंत्री शाह के आवास तक मार्च निकालते हुए जा रहे थे। इस मार्च को पुलिस से इजाजत नहीं मिली। पुलिस से बात करने के लिए प्रदर्शनकारियों में शामिल दादियां पहुंची थीं। वे पुलिस की बात मानकर वापस लौट गईं।

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *