कानपुर- ज़ालिम सौतेली माँ अपने आशिक से करवाती थी मासूम सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म, अदालत ने ख़ारिज किया सौतेली माँ की ज़मानत अर्जी

आदिल अहमद

कानपुर. उसने अपनी बेटियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए शादी किया था। सोचा था कि विधवा युवती है। बच्चियों का ख्याल रखेगी। मगर उसको क्या पता था कि वो मासूम सी दिखने वाली महिला अपनी बेटी के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार केवल संपत्ति की लालच में कर डालेगी कि जानकर इंसानियत शर्मसार हो जाएगी। आखिर एक औरत होकर वो किसी मासूम बच्ची की अस्मत का सौदा कैसे कर बैठी। उसने तो इंसानियत को भी बदनाम कर डाला जब ज़बरदस्ती अपनी सौतेली मासूम बच्ची को खुद के आशिक संग कमरे में बंद करके दुष्कर्म करवाती रही। यही नही उस मासूम के दुष्कर्म का वीडियो भी बनवाया और फिर अपने आशिक से वायरल भी करवा दिया।

घटना कुछ इस प्रकार है कि पनकी निवासी युवक का पत्नी से तलाक हो गया था। दो पुत्रियों की देखभाल के लिए उसने एक विधवा को पत्नी के रूप में घर में रख लिया। सौतेली मां ने किरायेदार श्याम सुंदर उर्फ पिंटू से नाबालिग बेटी के अवैध संबंध बनवा दिए। 24 फरवरी 2019 को पिता ने पिंटू को बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उससे मकान खाली करवा लिया लेकिन सौतेली मां की शह पर पिंटू अक्सर घर आकर बेटी से दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग पर दबाव बनाने के लिए उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए। नौ अक्तूबर 2019 को पिंटू ने फोटो वायरल कर दिए। पिता ने फोटो डिलीट करने को कहा तो जातिसूचक गालियां दीं। इस पर पिता ने पिंटू व पीड़िता की सौतेली मां के खिलाफ पनकी थाने में एससीएसटी, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मगर सौतेली ज़ालिम माँ ने हाई कोर्ट का सहारा ले लिया और गिरफ़्तारी से बचने के लिए उसने सेम डे हेयारिंग आर्डर ले लिया। इसके बाद उसने आज सरेंडर अप्लिकेशन डाल कर सेम डे हियरिंग की अर्जी के डाली। अदालत विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजवीर सिंह सेम डे हियरिंग पर तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने इस मामले में पीडिता का बयान लिया और बयान के आधार पर आरोपी सौतेली माँ के खिलाफ सुनवाई किया तथा इसके बाद ज़मानत अर्जी पीडिता के बयान को आधार मान कर ख़ारिज कर दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *