कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी में करेगी चुनावी शंखनाद, कांग्रेसजनों में दिखाई दे रही नई उर्जा, वार्ड स्तर तक के पदाधिकारी कर रहे रैली को सफल बनाने का प्रयास

ईदुल अमीन

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी में एक रैली को संबोधित करेगी. अपने कई कार्यक्रमों के बीच वाराणसी के जगतपुर इंटर कालेज मैदान में प्रियंका गांधी के रैली का इंतज़ाम कांग्रेस कार्यकर्ता दो दिनों से कर रहे है. पहले प्रियंका गांधी की इस रैली का नाम कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली था. मगर लखीमपुर की घटना के बाद से इस रैली का नाम अब किसना न्याय रैली कर दिया गया है.

कांग्रेसजन इस रैली के लिए काफी समय बाद एकजुट दिखाई दे रहे है. लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद प्रियंका के संघर्ष ने कांग्रेस वर्कर्स में उर्जा का संचार कर डाला है. अब प्रतिज्ञा नहीं बल्कि किसान न्याय रैली को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया। रैली भव्य बनाने के लिए वाराणसी में डेरा डाले नेता और स्थानी कांग्रेसजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

इस क्रम में वार्ड स्तर की इकाई ने भी अपना प्रयास जारी रखा है कि रैली को प्रचंड सफलता मिले. इसी क्रम में वार्ड 65 के पार्षद मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में कांग्रेस नेता मुन्ने खां, मो फरहान, मुनाजीर हुसैन (मंजू), अरशद हुसैन टीपू पूर्व महा नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग फैसल खान कार्यकर्ताओं और आम नागरिको को रैली स्थल पर पहुचने के लिए प्रोत्साहित किया है.

शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के प्रभारी राजेश तिवारी, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र सेठ ने रोहनिया स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया।

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, रोहनिया में रैली से पूर्व प्रियंका गांधी नवरात्र के चौथे दिन दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करेंगी। काशी के प्राचीन मंदिरों में से एक दुर्गाकुंड मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े राजनेता मत्था टेक चुके हैं। इस शक्तिपीठ का स्थान व उल्लेख काशी खंड में भी मिलता है। मंदिर में माता दुर्गा यंत्र के रूप में विराजमान है। मान्यता यह भी है कि मंदिर में दर्शन करने से शत्रुओं का नाश होता है।

बता दें कि 10 अक्तूबर को रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी रैली के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव मां कूष्मांडा के अलावा बाबा श्री काशी विश्वनाथ, बाबा कालभैरव दरबार भी जाएंगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *