झमाझम बारिश से बदला शहर-ए-बनारस का मौसम, सड़के हुई बारिश की पानी से नम

शाहीन बनारसी

वाराणसी। शहर बनारस के मौसम ने आज ऐसी करवट लिया कि झमाझम बारिश ने सावन के फुहारों की याद दिलवा दिया। आज सुबह से ही मौसम ने करवट किया और दोपहर होते होते झामाझम बारिश ने मौसम का हाल बदल कर रख दिया। बारिश से शहर बनारस की रफ़्तार थम सी गई है। दोपहर में ही रात होने का गुमान हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिको की भविष्यवाणी सच साबित हुई और मौसम में सुबह से ही आज नमी महसूस हो रही थी। सुबह हलकी धुप के बाद से घटाए घिरने लगी और दोपहर होते होते आसमान में बादलो का राज हो गया। पिछले एक घंटे से अधिक समय से शहर में बारिश हो रही है। कभी तेज़ तो कभी मद्धिम रफ़्तार से होती हुई बारिश ने मौसम में सिहरन पैदा कर दिया है। तापमान अभी तो 20 डिग्री के आसपास सर्द है। इसके देर रात कर और भी गिरने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है।

वही अगर मौसम के विश्लेषण की बात करे तो बारिश खुलती हुई नही दिखाई दे रही है। बारिश ने शहर बनारस की रफ़्तार को मद्धिम कर दिया है। लोग जहा है वही दुबके हुवे है। घरो में बदलते मौसम के साथ चाय के साथ गरमागरम पकौड़ो की बाते शुरू हो गई है। लोग जो अपने घरो से काम के सिलसिले में बाहर है वह रुक कर बारिश के रुकने का इंतज़ार कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक बारिश थोड़ी मद्धम हो चुकी है। सडको पर लोग अपने घरो को जाने के लिए निकलना शुरू हो गए है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *