पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके से कई के मौत की संभावना, राहत और बचाव कार्य जारी

शाहीन बनारसी संग तारिक़ खान

डेस्क। यूपी के शामली के बुटराड़ा गांव में आज सोमवार को पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हुआ। पटाखे फैक्ट्री में हुए इस भीषण धमाके में कई मजदूरो की मौत होने की सुचना मिल रही है। घटना की जानकरी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव का कार्य करते हुए जांच में जुट गई है। पटाखे फैक्ट्री में हुए इस हादसे में मजदुर के शरीर के चिथड़े उड़ गये है, जिससे ये साफ़ ज़ाहिर हो रहा है कि हादसा बेहद खतरनाक हुआ है।

बताते चले कि शामली के बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में कई मजदूरो की जान चली गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर ही घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है। घटना के सम्बन्ध में मिल रही  जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्टरी में हुए इस धमाके से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग धमाके की आवाज़ सुनते ही तुरंत मौके पर घटनास्थल की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी।

सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे। जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया। आसपास के इलाकों में भी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे।

कई मजदूर घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। पुलिस ने मजदूरों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि फैक्टरी में सुबह से कितने मजदूर कार्य कर रहे थे इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी कर रही है।

विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र में स्थित मकानों में भी दरारें आ गईं। वहीं मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। फैक्टरी में अचानक विस्फोट की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे मौके पर दौड़ पड़े।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *