बिना सर के महिला की मिली थी लाश, एक टैटू ने पुलिस के हाथो को पहुचाया कातिलो के गिरेबाँ तक, मिंटू सिंह और चुनमुन सिंह हुवे गिरफ्तार

मो0 कुमेल

डेस्क: ऐसा नही है कि कोल्ड ब्लाइंड मर्डर जैसे केसों का खुलासा केवल फिल्मो और सीरियल्स में होता है। असल में भी पुलिस कई ऐसी घटनाओं का बड़ा खुलासा करती है जिसमे कोई न सबूत होता है और न कोई सुराग। 2 और 2 चार की कड़ी बनाते हुवे पुलिस गम्भीर से गम्भीर केस हल कर देती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र पुलिस ने हल किया है जिसमे एक सूटकेस में बिना सर के दो हिस्सों में कटी मिली महिला के लाश पर बने टैटू से पहले उसकी शिनाख्त और फिर कातिलो के गिरेबाँ तक पहुची।

दरअसल महाराष्ट्र के भायंदर में 2 जून को समुद्र किनारे सूटकेस लावारिस हाल में मिला था। जानकारी होने पर पहुची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो सभी हैरान रह गये। सूटकेस में एक महिला की बिना सर के दो हिस्सों में कटी हुई लाश थी। सर न होने के अलावा मृतका के पास कोई शिनाख्त का कागज़ नही था। पुलिस ने उसके हाथो पर ओम और त्रिशूल का टैटू बना हुआ देखा। अब ये टैटू ही लाश के शिनाख्त करने और कातिल का पता लगाने के एक मात्र सुराग पुलिस के पास था।

महिला के हाथ पर बने टैटू के आधार पर पुलिस ने वसई-विरार के काफी टैटू बनाने वालो के दुकानों पर जाकर जानकारी इकठ्ठा करना शुरू किया। जिसके बाद एक टैटू वाले ने इसको पहचाना और महिला के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करवाया। उस जानकारी के बाद पुलिस ने मृतका का घर तलाशा। घर के तलाशी के बाद मृतका के पति और देवर से बात किया। बाथ्सेत के दरमियान कुछ संदिघ्ध लगने पर पुलिस ने उन दोनों की लोकेशन और सीसेटीवी कैमरों की निगरानी करने लगी। जिसके बाद स्थिति स्पस्ट हो गई कि महिला का क़त्ल उसके पति मिंटू सिंह और देवर चुनमुन सिंह ने किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों की करतूत का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें वो लाश को बोरे में भरकर रूम से निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *