क्या आप भी है अनजान चंदन पाउडर के फायदों से, जाने इससे होने वाले बड़े फायदे

शिखा प्रियदर्शिनी

डेस्क: सैंडल वुड यानी चंदन दुनिया के महंगी लकड़ियों में से एक है। इसका इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  इसे त्वचा पर लगाने के कई फायदे हैं। स्किन पर चंदन लगाने से रैशेज, कील-मुहांसे, रेडनेस आदि से छुटकारा मिल सकता है।

इसके अलावा इसमें एरोमेटिक और मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती है, जो आपके चेहरे को ठंडा रखती है। चंदन में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम की छुट्टी करते हैं, साथ ही चंदन के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनती है। तो आइए जानते हैं चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे।

चंदन लगाने से स्किन की चमक बरकरार रहती है। इसके इस्तेमाल कील-मुहांसे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं और जिससे आपके चेहरे पर चमक दिखने लगती है। इसके लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल और शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद पानी से धो लें।

चंदन के इस्तेमाल से कील-मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है। इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल और हल्की-फुल्की सूजन भी कम होती है। इसके लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

धूप में बाहर जाने से कई बार स्किन डैमेज होने लगती है और स्किन पर दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं। चेहरे के कील-मुहांसे तो चले जाते हैं, लेकिन चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत समय लगता है। ऐसे में चंदन का लेप लगाने से आपको फायदा मिलेगा। इसके लिए आप चंदन में एक चुटकी हल्दी और दूध डालकर इसका पैक बनाएं और चेहरे पर इस्तेमाल करें।

वही अक्सर तेज धूप के कारण स्किन डैमेज होती है। चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए एक बाउल में चंदन पाउडर, नींबू, शहद एक साथ मिक्स कर लें, इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 बाद ठंडे पानी से धो लें, इससे आपको कुछ ही दिनों बाद फर्क नजर आएगा।

डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *