शारदीय नवरात्र पर कन्याओं को मीठे में लगाएं ये 3 तरह के भोग

अजीत शर्मा

डेस्क: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत महत्व होता है। नवरात्रि महोत्सव की धूम देश के हर कोने में होती है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का बहुत महत्व है। कई लोग इस दिन कन्याओं को भोग लगाते हैं और दक्षिणा देते हैं। इस दिन अधिकतर लोग कन्याओं के लिए पूरी, चने या आलू की सब्जी और खीर जैसे व्यंजन बनाते हैं। लेकिन इस नवरात्रि 2023 आप कन्याओं के लिए कुछ अलग फूड भी ट्राई कर सकते हैं। नवरात्रि में कन्या भोज के लिए प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। चलिए जानते हैं कुछ ख़ास व्यंजनो के बारे में

सिंघाड़े के आटे का हलवा:

आप इस कन्या भोज के लिए सिंघाड़े का आटा भी बना सकते हैं। इसको बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए 1 कप सिंघाड़े का आटा, 1 कप चीनी, 4 चम्मच देसी शुद्ध घी की ज़रूरत होगी। साथ ही आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 कप पानी और मिक्स ड्राई फ्रूट्स भी सामग्री में शामिल करें। एक फ्राई पैन में 4 टेबल स्पून घी गर्म करें और सिंघाड़े के आटे को इसमें डालें। इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए भूरा होने तक पकाएं।

अब एक पैन में 2 कप पानी उबाल लें। इस पानी को भुने हुए आटे वाले पैन में डालें। इसे लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न पड़े। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। इस चीनी को पूरी तरह से घोलने तक अच्छी तरह मिलाएं। जब हलवा किनारे से छूटने लगे तो इसमें बचा हुआ घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब हलवे को अपनी पसंद के सूखे मेवे से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।

मूंगफली की बर्फी:

आप इस कन्या भोज 2023 में मूंगफली की बर्फी भी बना सकते हैं। आप साधारण हलवा की जगह इस तरह की बर्फी ट्राई कर सकते हैं। मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए आपको 250 ग्राम मूंगफली के दाने, 1 बड़ा चम्मच घी, 200 ग्राम शकर या गुड़, 1/2 कटोरी पानी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 5-7 केसर के लच्छे चाहिए होंगे। एक कढ़ाई में बिना घी के मूंगफली के दानों को सेंक लें। ठंडे होने पर छिलके उतार कर मिक्सी में अच्छे से पीस लें।

अब एक बर्तन में पानी और शकर या गुड़ जो भी आप उपयोग में लाना चाहे, उसको मिलाकर डेढ़ तार की चाशनी बना लें। फिर इस चाशनी में पिसी मूंगफली डालकर लगातार हिलाएं। अब इसमें घी, इलायची पाउडर और केसर को घोंट कर अच्छी तरह मिलाएं। एक थाली में थोड़ा-सा घी का हाथ फेर कर तैयार मिश्रण को पूरी थाली में फैला दें।

जलेबी:

कन्या भोज में बच्चियों के लिए जलेबी भी तैयार कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप बाज़ार से देसी घी की जलेबी का भोग लगाएं। बच्चियों को जलेबी बहुत पसंद होती है और आप दही के साथ भी जलेबी दे सकते हैं। साथ ही आप मिठाई या खीर की जगह जलेबी का भोग लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर:  यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। PNN24 इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *