मुंबई पुलिस पहुची बलिया, किया पाक्सो और दुष्कर्म मामले में वाछित आरोपी को गिरफ्तार

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। मुंबई पुलिस ने उभांव पुलिस के सहयोग से सोमवार को बेल्थरारोड तहसील परिसर से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जुहू पोलिस ठाणे मुंबई में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह ग्राम करीमपुर बिहरा थाना नगरा जनपद बलिया फरार चल रहा था.

आज उसको पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने उसके मोबाइल पर लोकेशन लेने के बाद उभांव पुलिस के सहयोग से तहसील परिसर में छापेमारी किया तथा उसे गिरफ्तार कर मुंबई लेकर चली गई। मुंबई पुलिस टीम में जुहू पुलिस ठाणे मुंबई के उप निरीक्षक अभिषेक पाटिल, हेड कांस्टेबल विजय माने, कांस्टेबल शिवाजी कोलेकर शामिल हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *