मोदी जी के नेतृत्व में देश की एकता एवं अखंडता हो रही है मजबूत : जया प्रदा
गौरव जैन
रामपुर : भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की एकता एवं अखंडता मजबूत हो रही है।
जयाप्रदा ने कहा कि मोदी जी जैसा कर्मवीर, यशस्वी, महान व्यक्तित्व वाला व्यक्ति पूरे भारतवर्ष में कोई नहीं है, जिन्होंने अपने आप को देश के लिए समर्पित कर देश की महिलाओं, युवाओं, किसानों, नौजवानों दलितों वाह अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखते हुए देश को मजबूत करने का काम किया है। पूरा देश आज मोदी जी के नेतृत्व में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..