सुप्रीम कोर्ट के सामने महिला और पुरुष ने लगाया खुद को आग, इलाज हेतु आरएमएल अस्पताल में किया गया भर्ती, ये वजह आई सामने आग लगाने की

तारिक खान
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की इमारत के बाहर सोमवार को एक हैरतअंगेज घटना सामने आई, जब एक महिला और एक पुरुष ने खुद को आग लगा ली है। दोनों को आग की लपटों में घिरता देख वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टॉफ और आम जनता ने मदद कर आग बुझाई और दोनों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि समय रहते दोनों घायलों को मदद पहुंच गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Delhi | A woman, man allegedly set themselves on fire in front of Supreme Court gate number D. Area has been cordoned off. Injured persons have been taken to the Ram Manohar Lohia hospital. pic.twitter.com/sSYIuZA4EC
— ANI (@ANI) August 16, 2021
आग लगाने वाली युवती की उम्र 30 वर्ष और युवक की उम्र 35 साल बताया जा रहा है. दोनों युवक या युवती की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है। वही अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लागने वाली महिला का सम्बन्ध सांसद अतुल राय केस से है। मगर इस समाचार की पुष्टि नही हुई है। खबरों के मुताबिक दोनों युवक-युवती सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनके पास आईडी न होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद ही दोनों ने खुद को आग लगा ली।











