मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 इफ्तिखार जावेद के प्रथम गृह जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ए0 जावेद
वाराणसी। राज्यमंत्री डॉ0 इफ्तिखार अहमद जावेद के उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद गृह जनपद वाराणसी में कल प्रथम आगमन हुआ। इस मौके पर उनके समर्थको ने उन्हें फुल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष सदफ आलम, सुविख्यात कारोबारी मो0 इमरान खान सहित सैकड़ो समर्थको ने फुल-माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर बात करते हुए डॉ0 इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि अपने लोगो द्वारा मिले इस सम्मान से हम बेहद खुश है। सरकार ने मुझे जो मौका दिया है, उसके लिए मै सरकार का शुक्रगुज़ार हूँ। आने वाले दिनों में सरकार की मनसा के अनुसार मदरसों में न सिर्फ अरबी, उर्दू बल्कि इंग्लिश, साइंस, कम्प्यूटर और ज्योग्राफी की भी शिक्षा दी जाएगी।











