समीर मिश्रा
कानपुर। 24 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में कानपुर की टीम ने औरेया पर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर विजयी आगाज किया। आज गुरुवार को प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में शहर की टीम का मुकाबला इटावा से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर देहात और ललितपुर की टीम आमने-सामने होगी। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने किया।
प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला ललितपुर बनाम कन्नौज के बीच हुआ। इसमें ललितपुर की टीम 4-1 से विजयी रही। दिन का अंतिम मुकाबला इटावा और फतेहगढ़ के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में फतेहगढ़ 5-0 से विजयी रहा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त आनंन्द प्रकाश तिवारी, डीसीपी मुख्यालय संजीव त्यागी, एडीसीपी लाइन बसन्त लाल, एसीपी मो0 अकमल, मृगांक शेखर पाठक, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…