किसानो के मौजूदगी में अखिलेश ने लिया “अन्न-संकल्प”, कहा किसानो पर अत्याचार करने वालो और गाडी से कुचलने वालो को सत्ता से करेगे बेदखल

फारुख हुसैन
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा कार्यालय में किसानो की मौजूदगी में हाथो में गेहू और चावल लेकर अन्न संकल्प लेते हुवे प्रतिज्ञा लिया है कि जिन लोगो ने किसानो पर अत्याचार किये है और जिन्होंने किसानो को गाडियों के नीचे कुचला है उन्हें सत्ता से बेदखल करेगे. इसके साथ ही अखिलेश ने किसानो से वायदा किया है कि प्रदेश में सपा सरकार आई तो सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए फार्मर्स रिवॉल्विंग फंड बनाएंगे। इसी तरह 300 यूनिट बिजली फ्री होगी और मुफ्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी पर अब तक नही हुई बल्कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। खाद समय से नहीं मिल रही है। किसान परेशान हैं और जिन लोगों ने किसानों को कुचलकर मार दिया उन्हें संरक्षण दिया। उन्होंने सपा किसानों से भी अपील की है कि अन्न संकल्प लें और भाजपा को सत्ता से हटा दें। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करने के बाद अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। भाजपा को बताना चाहिए कि उन्होंने अभी तक कितने स्मार्ट सिटी बनाएं? सपा के घोषणा पत्र में किसानों व युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे।











