बगाल उपचुनाव: नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा को टिकट देकर सीपीआईएम ने बनाया बालीगंज चुनाव को हाई प्रोफाइल

मुकेश यादव
डेस्क: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा शाह हलीम को अपना उम्मीदवार बनाया है। हलीम 12 अप्रैल को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो के खिलाफ बालीगंज विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी।












