वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर तरावीह की नमाज़ पढ़कर ताज़ी हवा खाने जाना पड़ा दो युवको को महंगा, कतिपय अज्ञात युवको ने सांप्रदायिक गलियाँ देते हुवे किया पिटाई

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित रानी घाट पर आज रोज़ा इफ्तार कर बाद नमाज़ तरावीह खुली हवा खाना आज चौहट्टा लालखांन और ज़ेरगुलर क्षेत्र के निवासी दो मित्रो को उस समय महंगा पड़ गया जब कतिपय अज्ञात युवको के झुण्ड ने दोनों युवको की अकारण ही पिटाई कर दिया। पिटाई से घायल दोनों युवको का इलाज मंडलीय चिकित्सालय में चल रहा है। वही घायल युवक की तहरीर पर आदमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दिया है।

इस मारपीट के बाद पीड़ित युवको द्वारा फोन पर पुलिस को सुचना दिया गया। सुचना पाते ही मौके पर फैंटम पहुच गई। दोनों बुरी तरह घायल युवको को फैंटम दस्ते द्वारा क्षेत्रीय नागरिको के सहयोग से मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा भेजा गया जहा दोनों का इलाज चल रहा है। वही घायल पीडितो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और हलावारो की तलाश में जुट गई है।











