कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ हुवे भाजपा में शामिल

ईदुल अमीन
कांग्रेस को अभी हार्दिक पटेल ने पार्टी छोड़ कर बड़ा झटका दिया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सुनील जाखड ने पार्टी कुछ दिनों पहले ही छोड़ दिया था और आज वो भाजपा में शामिल हो गये। बताते चले कि जाखड़ दिल्ली में हैं और पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना करने पर कांग्रेस नेतृत्व ने पूर्व कांग्रेसी नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

दरअसल, हाल ही में पार्टी के कुछ पूर्व सहयोगियों ने उनकी तीखी आलोचना करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। पिछले महीने ही कांग्रेस के अनुशासन पैनल ने सिफारिश की थी कि जाखड़ को दो साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया जाए और सभी पदों से हटा दिया जाए।











