ट्रेन की चपेट में आने से कटा युवक का दोनों पैर

मो0 चाँद
वाराणसी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गये। युवक सेवापुरी/कपसेठी थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पटेल पुत्र सोभनाथ पटेल उम्र (20वर्ष) का निवासी बताया जा रहा है। युवक को गंभीर स्थिति में ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज चल रहा है लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। गेटमैन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।











