सपाजनो ने चलाया सदस्यता अभियान, बनाया 600 सदस्य

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के बेनिया इलाके में सपा कार्यकर्ताओं ने किशन दीक्षित के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में समाचार लिखे जाने तक कुल 600 सदस्यों को समाजवादी पार्टी से जोड़ा गया। सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जोश-ओ-खरोश के साथ सदस्य बनाये।

सदस्यता कैम्प के आयोजन मोहम्मद इमरान खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा दबे कुचलो के हितो की रक्षा हेतु संघर्ष किया है। समाजवाद संघर्ष का दूसरा नाम है। हम संघर्ष कल भी करते थे और आज भी कर रहे है। जल्द ही उजाला होगा और अंधकार मिटेगा। समाजवादियो के संघर्ष में मैंने जिस प्रकार अपना योगदान दिया है, वह जारी रहेगा। क्षेत्र के विकास हेतु मैं हमेशा संघर्ष करता रहा और हमेशा करता रहूँगा।











