मैनपुरी में हुई भाजपा की करारी हरार, 2 लाख 88 हज़ार से अधिक वोटों से जीती डिंपल, खतौली में भी भाजपा को तगड़ा झटका

फारुख हुसैन
डेस्क: मैनपुरी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने एतिहासिक जीत हासिल किया है. मतगणना के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया। डिंपल यादव ने 288461 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया है।

मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। खतौली में भी भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। खतौली सीट पर हुए उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने बड़ी जीत हासिल की है और भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी की हार हुई है।











