बी0एच0यू0 परिसर में मारपीट कर पैसा छीनने वाला धीरज घटना के चंद घंटो बाद ही चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकान्त मिश्र की टीम द्वारा दिनांक 03/03/2024 को दर्ज मिथिलेश तिवारी की शिकायत जिसके अनुसार उनसे साथ हुई बी0एच0यू0 परिसर में मारपीट व लूट की घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अज्ञात आरोपी को प्रकाश में लाते हुवे महज़ चंद घंटो के अंदर ही उसको धर दबोचा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 रोहित त्रिपाठी, का0 आशीष कुमार तिवारी, कमल सिंह यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव, अमित कुमार शुक्ला, सूरज कुमार भारती, प्रमोद कुमार,और रंगराजन शामिल है।











