चुनाव प्रचार के आखरी दिन बोले राहुल गाँधी ‘मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना में सेना के जवानों को मजदूर बना दिया’

शफी उस्मानी
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि इस (मोदी) सरकार ने जवानों को मज़दूर बना कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार में आए तो अग्निवीर योजना ख़त्म करेंगे। ओडिशा के बालासोर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘हम सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना ख़त्म कर देंगे। इस सरकार ने जवानों को मज़दूर बना कर रख दिया है। हम जवानों को एक बार फिर जवान बनाएंगे।’

ओडिशा में ही एक रैली में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के एक नेता ने हाल ही में दावा किया था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। ऐसा कह कर उन्होंने ओडिशा के हर शख्स और भगवान जगन्नाथ का अपमान किया है।











