थाना लंका पर दर्ज हत्या कर लाश छिपाने के मामले में 05 वर्षों से लापता महिला को लंका पुलिस ने सकुशल किया बरामद

ए0 जावेद
वाराणसी: लंका थाने पर पांच वर्ष पूर्व दर्ज हत्या कर लाश छिपाने के एक मामले में आज लंका पुलिस ने उक्त कथित मृतक को सकुशल 5 वर्षो के बाद बरामद कर दिया है। इस बरामदगी के बाद हत्या के मामले में दर्ज अभियोग को 366/376 भा0द0वि0 व 67 IT ACT की तरमीम कर अग्रेतर विवेचनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु चिकित्सालय रवाना किया गया। पुलिस टीम में लंका इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, निरीक्षक शिवधारी, म0आ0 अर्चना वर्मा शामिल थी।











