तेलंगाना सरकार का फैसला ‘सीबीएसई, आईबी और अन्य बोर्डो से जुड़े स्कूलो में तेलगु अनिवार्य विषय के रूप में पढाया जाएगा’

आदिल अहमद
डेस्क: तेलंगाना सरकार ने सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूलों में तेलुगू भाषा को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाए जाने के आदेश जारी किए हैं। तेलंगाना सरकार का यह आदेश शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रभावी होगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस सम्बन्ध में अपनी खबर में सरकार के आदेश की पुष्टि किया है।

सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में राज्य के शिक्षा निदेशक (स्कूल) को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद अब पुरे राज्य में तेलगु भाषा को स्कूली शिक्षा में अनिवार्य विषय के रूप में पढाये जाने की कई संगठनो की मांग पूरी हो गई है।











