महाशिव रात्रि पर महाकुम्भ में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

तारिक खान
डेस्क: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही कुंभ मेले का समापन हो जाएगा। भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल क्षेत्र’ घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है। सीएम योगी ने कहा है, ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!’











