माह-ए-रमजान: वाराणसी की अतिप्राचीन धरहरा मस्जिद में हुई तरावीह मुकम्मल
शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी के अतिप्राचीन मस्जिद दरहरा में आज तरावीह मुकम्मल हुई। इस मुक़द्दस मौके पर तमाम नमाजियों ने मुकम्मल तरावीह के बाद दुआख्वानी किया जिसमे तमाम आलमीन की खैर और तमाम आलम के सभी मखलूक के लिए दुआ की गई।
इस मुकम्मल तरावीह के मौके पर हज़ारो नमाजियों ने पेश इमाम को इत्र, कपडे, रुमाल और फुल भेट किये। साथ ही सभी नमाजियों और मस्जिद के आसपडोस के रहने वाले आवाम को इस मौके पर मिठाई तकसीम किया गया। बताते चले कि रमजान के महीने में हर रोज़ रात में नमाज़-ए-ईशा के साथ 20 रकआत तरावीह की नमाज़ पढ़ी जाती है।
इस नमाज़ में पूरा कुरआन पढ़ा जाता है और इसकी इस्लाम में काफी मान्यता है। हर एक रोज़ेदार तरावीह की नमाज़ को मस्जिद में अदा करता है नमाजियों से मस्जिद रोशन-ओ-आबाद रहती है। आज इस मुक़द्दस मौके पर सभी नमाजियों ने एक दुसरे से गले मिल कर एक दुसरे को मुकम्मल तरावीह की बधाई दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..