सपा विधायक का फिर विवादित बयान, कहा ‘श्राप दे देते भगवान ताकि भस्म हो जाते मुसलमान.., अंधे हो जाते…, लूले-लंगड़े, अपाहिज हो जाते’

शफी उस्मानी
डेस्क: सपा नेता ने कहा कि जब मुस्लिम आक्रांता यहां लूटपाट कर रहे थे हमारे देवी-देवता क्या करते रहे, वो उन्हें श्राप दे सकते हैं। इसका मतलब है कि उनमें कुछ कमी है। हमारे देवी देवता उतने ताकतवर नहीं थे। देवी देवताओं को उन अक्रान्ताओ को श्राप दे देना चाहिए जिससे मुसलमान अंधे, लंगड़े, लूले हो जाए या फिर भस्म हो जाते। इससे पहले उन्होंने अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम का नारा लगाने से कुछ नहीं होने वाला है। ताक़त तो सत्ता के मंदिर में है। यहां बाबा खुद भी विराजमान है।











