बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘हमारे आदर्श शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप इस्लाम विरोधी नही थे’

शफी उस्मानी

डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मुग़ल शासकों का ज़िक्र किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप इस्लाम विरोधी नही थे। उन्होंने उदाहरण देते हुवे कहा कि हकीम खान सूरी महाराणा प्रताप के तरफ से लडे थे, और शिवाजी महाराज की सेना में भी मुस्लिम थे।

उन्होंने कहा, ‘औरंगज़ेब की शान में कुछ लोग क़सीदे पढ़ने का काम करते हैं। अगर पाकिस्तान में बाबर, तैमूर, औरंगजे़ब, गोरी और गज़नवी के क़सीदे पढ़ें जाएं तब यह बात समझ आती है, क्योंकि उनकी नीति और राजनीति दोनों ही भारत विरोधी हैं। पाकिस्तान का इंडिया स्टैंड हम समझ सकते हैं, लेकिन इन लोगों की क्या मजबूरी है, जो नहीं समझते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘क्या उन्हें लगता है कि बाबर, तैमूर, औरंगज़ेब, गोरी और गज़नवी के समर्थन करने से उन्हें मुस्लिम समाज का समर्थन मिल जाएगा? वह ऐसा करके देश के मुस्लिम समाज का भी अपमान कर रहे हैं। हम मज़हब की राजनीति नहीं करते हैं, मेरे लिए सभी भारतीय समान हैं।’ उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श इस्लाम विरोधी बिल्कुल नहीं थे। हकीम ख़ान सूरी ने मुगलों के ख़िलाफ़ हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के साथ लड़ाई लड़ी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में भी मुस्लिम समाज के लोग थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *