गोंडा: भावी दामाद के साथ भागी होने वाली सास, 5 दिनों बाद पुलिस ने किया दोनों को बरामद, दामाद के साथ रहने को अड़ी सास

तारिक खान

डेस्क: गोंडा में फिर से एक सास अपने होने वाले दामाद संग भाग गई थी। इस मामले में अब ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। पहले महिला के पति और परिवार ने खुद ही कहा कि महिला अपने होने वाले दामाद संग भाग गई। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक उन्होंने खोड़ारे थाने में दर्ज करवा दी। पुलिस ने दोनों को बस्ती से बरामद कर लिया है। दोनों पिछले 5 दिन से लापता थे, और महिला अपने भावी दामाद के साथ रहने पर अड़ी हुई है।

एसओ खोड़ारे ने बताया- मामला खोड़ारे थानाक्षेत्र का है। यहां दुधौली थाने के अंतर्गत एक युवक की शादी खोड़ारे थाने के एक गांव में 4 महीने पहले तय हुई थी। लेकिन बाद में यह शादी टूट गई। इसके बाद दुल्हन की मां उसी युवक के साथ भाग गई, जिसके साथ उसकी बेटी की शादी टूटी थी। 44 साल की महिला के पति ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर दोनों को बस्ती से बरामद कर लिया गया है। बातचीत अभी चल रही है।

बताया जाता है कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी। ये रिश्ता चार महीने पहले तय हुआ था तो लड़का-लड़की आपस में बातचीत करने लगे। लड़का अपनी होने वाली ससुराल के अन्य सदस्यों से भी फोन पर बात करता। इसी दौरान उसकी बातचीत अपनी सास से शुरू हुई। धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी। लड़की को अपनी मां का इस तरह से अपने होने वाले पति से बात करना अच्छा नहीं लग रहा था।

उस वक्त अलीगढ़ के सास-दामाद का केस भी खूब सुर्खियों में रहा था। इस वजह से लड़की वालों ने यह रिश्ता तोड़ दिया। फिर घरवालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। आने वाले मई महीने की 9 तारीख को उसकी बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। जिस लड़के के साथ पहले उसकी शादी तय हुई थी, वह उसकी मां को लेकर भाग गया। सास के दामाद के साथ भागने की जानकारी जैसे ही घरवालों को हुई, वह हैरान रह गए। आनन-फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब दोनों का कुछ सुराग नहीं लगा तो परिजन खोड़ारे थाने पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सास-दामाद की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को बस्ती से बरामद कर लिया है। दोनों पिछले 5 दिन से लापता थे, और महिला अपने भावी दामाद के साथ रहने पर अड़ी हुई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *