देखे वीडियो: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बनाया तीन मुस्लिम की दुकानों को निशाना, जमकर किया तोड़फोड़, लगाया आपत्तिजनक नारे

ईदुल अमीन
डेस्क: जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश भर के लोगों में गुस्सा है। हरियाणा में भी जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। मगर कुछ लोग ऐसे है जिनके निशाने पर मुस्लिम समाज के लोग आ रहे है। ऐसे ही एक मामले से रूबरू हुआ हरियाणा सूबे का अंबाला। जहाँ हिन्दूवादी संगठनो के द्वारा निकले गए विरोध जुलूस ने शमा बिरयानी शॉप में लोगों ने जहां तोड़फोड़ की। वहीं, एक रेहड़ी भी पलट दी। गौरतलब है कि इस रहेड़ी और बिरयानी की दुकान को मुस्लिम शख्स चलाते थे।

यह समस्त घटना कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार और रॉय मार्केट में पेश आई हैं। बताया जा रहा है कि बिरयानी की तीन दुकानों में तोड़फोड़ की और इसके साथ ही कारीगरों के साथ मारपीट भी किया है। घटना के बाद अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई हैं। हालांकि, मौके पर पुलिस मौजूद रही मगर पुलिस केवल मूकदर्शक नज़र आ रही थी। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान भी अभी तक नहीं लिया है।











