वीडियो देख कर आप भी कह उठेगे ‘अरे गजब फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस की पकड़ से भागा है ये जानलेवा हमले का आरोपी’

मो0 सलीम

डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक में जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी क्रिश शिंदे ने कल शाम पुलिस के हाथ से छूटकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन अब बड़ी खबर ये है कि पुलिस ने मात्र 12 घंटे में उसे नासिक मुंबई हाईवे के कसारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही जिसने क्रिश को फरार होने में मदद की थी, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। मदद करने वाले इस संदिग्ध का नाम किरण परदेशी है।

भद्रकाली पुलिस थाना क्षेत्र के तपोवन इलाके में क्रिश शिंदे ने एक युवक पर कोयते से हमला किया था। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। लेकिन जब पुलिस उसे फिर से थाने लेकर आ रही थी, तभी वह सरकारी वाहन से उतरकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया था। यह पूरी घटना थाने के बाहर लगे CCTV में भी कैद हुई थी, जिससे शहर में खलबली मच गई थी। भद्रकाली पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार कसारा घाट के पास से आरोपी क्रिश शिंदे को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी किरण परदेशी को भी हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले आरोपी फिल्मी अंदाज़ में पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। यह घटना मंगलवार शाम नासिक के भद्रकाली पुलिस थाने के बाहर की है। आरोपी क्रिश शिंदे को जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट से पुलिस थाने लौटते समय वह सरकारी वाहन से उतरकर भाग गया था। उसके एक साथी ने भागने में उसकी मदद की थी। आरोपी के भागते ही भद्रकाली पुलिस में अफरा-तफरी मच गई थी।

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस थाने के बाहर एक युवक बाइक लेकर खड़ा है। तभी आरोपी क्रिश दौड़ते हुए आता है और बाइक पर छलांग लगाकर बैठ जाता है। उसके पीछे चार पुलिसकर्मी दौड़ते हैं और उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी सड़क पर गिर जाता है। लेकिन क्रिश बाइक पर सवार होकर तेज़ी से फरार हो जाता है। भद्रकाली पुलिस रात भर उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन अब तक आरोपी नहीं मिला है। क्रिश को पकड़ना अब पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

बताया जा रहा है कि वारदात स्थल के पास ही आरोपी का एक साथी स्कूटी लिए खड़ा था और उसका इंतजार कर रहा था। मौका मिलते ही क्रिश शिंदे पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मी उसका पीछा भी करते हैं लेकिन वह पकड़ में नहीं आता। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *