केंद्र सरकार ने अगली जनगणना में जाति जनगणना शामिल करने के एलान का कांग्रेस ने किया स्वागत, मगर उठाया सवाल ‘हेडलाइन तो दे दिया, लेकिन डेडलाइन कहां है’

आफताब फारुकी
डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि अगली जनगणना में जाति जनगणना भी शामिल होगी। कांग्रेस ने इस फ़ैसले का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही मोदी सरकार से इसकी डेडलाइन सहित कई सवाल किए हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र के जाति जनगणना को लेकर की गई घोषणा में कोई डिटेल नहीं है।

जयराम रमेश ने जाति जनगणना की घोषणा के पीछे मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘(केंद्र की) मंशा क्या है? मानसिकता क्या है? केवल एक हेडलाइन?’ उन्होंने कहा, ‘जैसा कि राहुल गांधी ने कल कहा, ‘हेडलाइन तो दे दिया, लेकिन डेडलाइन कहां है? हमारे प्रधानमंत्री बिना डेडलाइन के हेडलाइन देने में माहिर हैं।’










