देखे वीडियो: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई एसटीऍफ़ टीम पर महिलाओं ने हमला कर लूट आरोपी को छुडवाया

तारिक खान
प्रयागराज: जनपद के जमखुरी में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई एसटीएफ टीम पर हमला और अभद्रता का मामला सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर के घर की महिलाओं ने टीम पर धावा बोल दिया। मामले को बढ़ता देख किसी तरह टीम वापस आई। वहीं, उक्त घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दरमियान महिलाओं ने हिस्ट्रीशीटर को एसटीऍफ़ के हिरासत से छुड़ा लिया है।
दरअसल प्रयागराज में यूपीएसटीएफ की टीम ने मऊआईमा थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव में पहुंचकर प्रयागराज- प्रतापगढ़ हाईवे पर ड्राइवर को अगवा कर ट्रक लूट के मामले में इमरान नामक बदमाश को उठा लिया था। देर रात दो स्कॉर्पियो में सवार होकर गांव में पहुंचे एसटीऍफ़ के 11 जवानों ने इमरान के घर में घुसकर उसे पकड़ लिया। टीम जब उसे अपने साथ लेकर जाने लगी ठीक उसी समय घर की महिलाओं के साथ आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।











