ब्रेकिंग न्यूज़: जम्मू कश्मीर के साम्बा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए, भारतीय सेना ने सभी संदिग्ध ड्रोन मार गिराया

निसार शाहीन शाह
डेस्क: पहलगाम में हुए हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष के बाद 10 मई को इसे रोकने को लेकर सहमति बनी थी। लेकिन सहमति बनने के कुछ घंटे बाद ही भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया है। आज इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम एक संबोधन भी किया जिसमे आपरेशन सिंदूर के सम्बन्ध में उन्होंने देश की अवाम को बताया।

साम्बा इलाके के लोगो ने तेज़ सायरन की आवाज़ सुनी और आसमान में धमाके के साथ मलवे को गिरते हुवे देखा है। जो इस बात की पुष्टि करता है कि ड्रोन को हमारी भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया है। ये ड्रोन किस जानिब से आये थे इसकी जानकारी अभी निकल कर सामने नहीं आई है। मगर माना जा रहा है कि ड्रोन पाकिस्तान की काली करतूत का हिस्सा है।










