हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के दाखिले पर लगाई रोक के लिए ट्रंप प्रशासन पर दायर किया मुकदमा

आफताब फारुकी
डेस्क: हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के दाखिले पर लगाई रोक के लिए ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। ट्रंप सरकार द्वारा रोक पर विश्वविध्यालय ने इस फैसले को गैरकानूनी बताया गया है। कहा गया है कि इस फैसले से विश्वविद्यालय में पढने वाले हज़ारो छात्रो के ऊपर असर पड़ेगा।

ट्रंप प्रशासन के इस फै़सले से हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हज़ारों अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स पर असर पड़ सकता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले शैक्षणिक वर्ष में छह हज़ार सात सौ से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया था। यह कुल स्टूडेंट्स की संख्या का 27 फ़ीसदी है।











