कातिल हसीना: आशिक जितेन्द्र से अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बना था पति हरेन्द्र, शादी समारोह में शामिल होने आया ससुराल तो पत्नी ने आशिक के साथ मिल किया पति का कत्ल

तारिक खान
डेस्क: आशिक के इश्क में मुब्तेला होकर अपने पति से बेवफाई के साथ उसका क़त्ल करवा देने का सिलसिला जैसे चल रहा है। मेरठ की मुस्कान से शुरू हुआ ये दौर दिन प्रतिदिन की खबरों के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब मेरठ की मुस्कान जैसा ही एक काण्ड बलरामपुर में सामने आया है, जहा पत्नी ने अपने आशिक के साथ अवैध सम्बन्ध में कोई बाधा न बन सके इसके लिए अपने पति का क़त्ल करवा दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उसने पुलिस को बताया कि लेकिन चार साल पहले उमा की शादी जबरन हरेंद्र से करा दी गई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच मुलाकातें जारी रहीं। एक-दूसरे से शादी करने की चाह में दोनों ने हरेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या की योजना पहले भी कई बार बनाई गई थी, लेकिन सफल नहीं हो सके। आखिरकार, उन्होंने अपने जान-पहचान के लोगों मुकेश कुमार, सचिन, अखिलेश यादव, संतोष और मुकेश साहू को भी इसमें शामिल कर लिया। सबने मिलकर 2 मई को हरेंद्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू, खून लगे कपड़े-जूते, दो बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सर्विलांस और फोरेंसिक जांच की मदद से पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया। हरेंद्र के चाचा लल्लू वर्मा ने बताया कि वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है जबकि दो की अभी बाकी है। पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं और हरेंद्र घर पर रहकर खेती करता था।











