दीघा जगन्नाथ मंदिर को लेकर बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर बोली ममता बनर्जी ‘भाजपा इतनी नाराज़ क्यों है?’

आदिल अहमद
डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा जगन्नाथ मंदिर को लेकर बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा है कि बीजेपी इस मुद्दे पर इतना ग़ुस्सा क्यों है। गौरतलब हो कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस समारोह स्थल से महज़ 30 किलोमीटर दूर एक समानांतर समारोह रखा था।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम पुरी के मंदिर की इज़्ज़त करते हैं और हम जगन्नाथ धाम की भी इज़्ज़त करते हैं। काली मंदिर और गुरुद्वारे देशभर में हर जगह हैं। हर मंदिर हर जगह पर होता है।’ उन्होंने बीजेपी का नाम लेते हुए कहा, ‘इस मुद्दे पर इतना ग़ुस्सा क्यों है?’











