उफ़ ये दुनिया..! इश्क का ऐसा चला चक्कर, 6 बच्चो को छोड़ मामी हुई सगे भांजे के साथ रफूचक्कर

मो0 कुमेल
कानपुर: इश्क का भी क्या अजीब चक्कर है। जो रिश्ते और सामाजिक मूल्यों को भी ताख पर रख देता है। एक लफ्ज़ होता है एज गैप तो वह समझ में आता है। मगर ताज़ा मामला तो पूरी जेनरेशन गैप का है, जहाँ 44 साल की मामी अपने 6 बच्चो को छोड़ कर अपने से आधी उम्र के भांजे के साथ रफूचक्कर हो गई। अब अपने मासूम 6 बच्चो को लेकर उसका पति दर बदर ठोकर खा रहा है।

हसीन के छह बच्चे हैं, जिनकी देखभाल वह अकेले कर रहे हैं। पत्नी के अचानक चले जाने से परिवार की स्थिति खराब हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने कोतवाली सदर पुलिस को तुरंत जांच करने और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि उनकी पत्नी को ढूंढा जाए, सारा सामान वापस दिलाया जाए और आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाए।











