गाजी सलार मसूद के दरगाह पर पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों के लिए दिया इजाज़त, एक महीने के लगने वाले मेले की नहीं मिली इजाज़त, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

तारिक खान

डेस्क: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बहराइच जेठ मेला विवाद पर शनिवार को फैसला सुनाया। न्यायालय की ओर से जेठ मेले को अनुमति तो नहीं दिया गया है, मगर दरगाह शरीफ पर पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों की इजाजत दे दी गई है। कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रखा है। धार्मिक गतिविधियों की इजाज़त मिलने का तात्पर्य इससे लगाया जा रहा है कि दरगाह शरीफ पर अब उर्स हो सकेगा।

बताते चले कि बहराइच में हजरत सैय्यद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह पर एक महीने तक जेठ मेला लगता है। यह मेला हर साल 15 मई से 15 जून तक चलता था। इस बार मेले को अनुमति नहीं मिल पाई थी। संभल के नेजा मेले को भी जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी दी। इसके बाद बहराइच में लगने वाले मेले पर भी रोक लगवाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने कहा था कि किसी लुटेरे की याद में मेला नहीं लगने दिया जाएगा। इसके बाद हिंदू संगठनों की ओर से बहराइच और अन्य जिलों में भी गाज़ी सालार मसूद के नाम पर लगने वाले मेले पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

इसके बाद इस मेले को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इसकी सुनवाई की। न्यायाधीश अताउर्रहमान मसूदी और न्यायाधीश सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ के समक्ष ज्यादा जरूरी बताकर एक साथ कई याचिकाएं प्रस्तुत की गईं थी। शनिवार को इसकी सुनवाई मुख्य न्यायाधीश के प्रशासनिक आदेश के तहत की गई। जिसमे दोनों पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनने के बाद न्यायालय ने फिलहाल निर्णय सुरक्षित रख लिया है। हालांकि, निर्णय आने तक एक अंतरिम व्यवस्था के तहत न्यायालय ने निर्देश दिया है कि दरगाह शरीफ में नियमित रूप से होने वाली धार्मिक क्रियाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। इसके लिए राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसमें इदगाह प्रबंधन समिति का सहयोग भी अनिवार्य होगा।

राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता कुलदीप त्रिपाठी ने इस व्यवस्था पर कोई आपत्ति नहीं जताई। वहीं जेठ मेला के आयोजन की अनुमति को लेकर याचिकाकर्ताओं की मांग पर न्यायालय ने फिलहाल हस्तक्षेप से इंकार कर दिया है। न्यायालय का मानना है कि इसमें सांस्कृतिक व व्यावसायिक पहलू जुड़े होने के कारण राज्य सरकार का निर्णय उचित प्रतीत होता है। इसके साथ ही न्यायालय ने दरगाह समिति को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य मात्रा में ही हो, ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ अथवा सुरक्षा संबंधी संकट की स्थिति न उत्पन्न हो। प्रशासन को भी कोई कठिनाई न हो।

हाइकोर्ट के अधिवक्ता दिलशाद अहमद खां ने बताया कि हजारों वर्षों से लगते चले आ रहे जेठ मेले पर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई थी। इसके खिलाफ कुछ जनहित याचिकाएं दायर की गईं थीं। यह याचिका बहराइच के मसूद, शाकिर अली और कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की ओर से दायर की गई थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आदेश दिया कि धार्मिक एक्टीविटी पर कोई रोक नहीं रहेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *