बोले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ‘सरकार पहले ये बताये कितने राफेल पाकिस्तान ने मार गिराए’

निलोफर बानो
डेस्क: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान रफ़ाल विमान के कथित नुक़सान को लेकर सवाल पूछा है। गुरुवार को सीएम रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री 140 करोड़ भारतीयों को बताएं कि हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कितने रफ़ाल विमान मार गिराए?

भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर पाकिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर ड्रोन हमले का दावा किया। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सशस्त्र संघर्ष के बाद आपसी सहमति से सीजफायर का एलान किया गया था।











