अतिक्रमणकारियों की वजह से पलिया क्षेत्र में खत्म हुआ तालाबों, खन्तियों और पोखरों का अस्तित्व, जिम्मेदार नहीं दे रहे कोई ध्यान, नगर में बढ़ रही जल भराव की समस्या

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी: एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लिए किसानों के विकास और प्रदेश के कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर गांव तालाब अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके तहत अब ग्रामीण इलाकों में तालाबों की खुदाई की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल सके और उन्हें कृषि उत्पादन के लिए पानी की समस्या से जूझना ना पड़े। वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों की वजह से पुराने तालाबों, पोखरों और नालों का अस्तित्व ही खत्म हो रहा है, जिससे क्षेत्र में जल भराव की समस्या आम हो गई है और इस और जिम्मेदार ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जिससे साफ तौर पर लग रहा है कि इसमें कहीं ना कहीं जिम्मेदारों की लापरवाही और मिलीभगत शामिल है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के पलिया नगर में वर्षा ऋतु के मौसम में हर वर्ष नगर वासियों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। बारिश होने के बाद हालात कुछ इस कदर हो जाते हैं कि नगर के मुख्य मार्गो सहित विभिन्न मोहल्ले में बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है और नालियां तालाब का रूप ले लेती है। जिससे नगर वासियों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वहीं इस जल भराव की ज़द में आकर कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं। कभी-कभी तो लोगों को गंभीर चोटे भी लग जाती है जिससे उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ चिकित्सकों के पास भी जाना पड़ता है।

जिसकी वजह से जहां नगर वासियों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा जाता है लेकिन उसके बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे बैठा दिखाई देता है और जल भराव की समस्या को दूर करने का कोई उपाय करता नहीं दिखाई देता है। बता दे आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ रहे पलिया नगर के लिए जल भराव की समस्या एक गंभीर समस्या हो गई है। एक वक्त था जब नगर में जल निकास की समुचित व्यवस्थाओं के लिए बड़े-बड़े नाले, तालाब खन्तियां व पोखरें हुआ करते थे। जिसमें बारिश का पानी सड़कों और गलियों में ना भरकर बड़े-बड़े नालों से होता हुआ सीधे तालाबों में जमा हो जाता था और जल संचयन यानी पानी के बचाव भी हो जाता था।

इसके अलावा पशु पक्षियों को भी गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ता था,लेकिन बढ़ रही नगर की आबादी और तेजी से बढ़ती अवैध प्लाटिंग इन तालाबों का अस्तित्व मिटा चुकी है। उल्लेखनीय है कि नगर के मुख्य दुधवा गौरी फंटा मार्ग के दोनों और खन्तियां (एक प्रकार के बड़े-बड़े नाले) जिनमें बारिश का पानी मोहल्ले की नालियों से होता हुआ जाता था, लेकिन मार्ग के दोनों और बने विद्यालय, प्राइवेट अस्पताल और दुकान मालिकों ने अपने सामने इन जल निकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती इन खन्तियों को पाट कर उन पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया। इसके अलावा मुख्य तालाब जैसे कि खंदवाताल, गुलरहिया, चकरोट सहित अन्य तालाबों पर भी अवैध कब्जा इन अतिक्रमण कार्यों ने कर लिया और इन पर अब बिल्डिंग्स वगैरा बन कर तैयार खड़ी हैं।

इसके अलावा नगर के बीच में भी कई तालाब और नाले हुआ करते थे उन पर भी अतिक्रमण कार्यों ने अवैध कब्जा कर लिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि सरकार की ओर से जहां ऐसे तालाबों का भौतिक सत्यापन करवाने की मुहिम चलाई जाती है लेकिन कागजों के अलावा जमीनी स्तर पर इन तालाबों का अस्तित्व कहीं नजर नहीं आता। जो तालाब सरकारी अभिलेखों में दर्ज हैं उन पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा है। तालाबों खन्तियों को केवल कागजों में ही देखा जा सकता है। बस यही कहा जा सकता है प्रशासन इन बातों से बेखबर है और इन अतिक्रमण कारियों पर मेहरबान भी है।

हालात यह है कि खत्म हुए तालाबों के अस्तित्व के बावजूद भी जिम्मेदारों ने इस ध्यान देना उचित नहीं समझा और धीरे-धीरे इन तालाबों सहित अन्य जल निकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साधनों को खत्म कर दिया। जिसके कारण अब नगर में जल निकास की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे बारिश का पानी नगर में भर जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ओर तहसील प्रशासन के साथ-साथ पलिया नगर पालिका प्रशासन भी ध्यान देना उचित नहीं समझता है जैसे ही वर्षा ऋतु प्रारंभ होती है। नगर में जल निकास की समुचित व्यवस्था करने के दावे जमीनी स्तर पर दिखाई देते हैं और नालियों का गंदा पानी बारिश के दिनों में सड़कों पर भर जाता है जिससे डायरिया, मलेरिया, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां फैलनी शुरू हो जाती है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। वही सोचनीय विषय है की जहां उत्तर प्रदेश सरकार इन समस्याओं से निपटने के लिए जिम्मेदारों को आगाह कर रही है और ऐसे तालाबों और नालों का अस्तित्व बचाए रखने की मुहिम चला रही है। लेकिन पलिया तहसील प्रशासन हो या नगर पालिका प्रशासन इस ध्यान न देकर सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का मखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं।

नगर वीडियो का साफ तौर पर कहना है कि तालाबों पर हुए कब्जे को प्रशासन के द्वारा हटवाया जाए और इन तालाबों का निर्माण कार्य दोबारा करवाया जाए जिससे नगर में जल भराव की समस्या खत्म हो सके और पशु पक्षियों को पानी की तलाश में दर दर भटकना न पड़े। मोहल्ला वासी आसिफ बताते हैं कि पहले पलिया नगर में संसाधनों का काफी अभाव था सड़के वगैरा नहीं थी तब जल भराव की थोड़ी बहुत समस्या होती थी लेकिन अब नगर की हर मोहल्ले और गलियों की सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है उसके बावजूद चल भराव की समस्या होना बड़ी जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही प्रतीत होती है।

वही मोहल्लावासी पंकज कुमार ने बताया की आजकल चल रही भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार के दावों पर ऐसे जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं अगर वह चाहे तो इन तालाबों, नालों और खन्तियों को दोबारा खुदवाया जा सकता है लेकिन इनका इन कार्यों में दिलचस्पी न लेना उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *