ईरान-इसराइल जंग: बोला रूस ‘अमेरिकी हस्तक्षेप से एक और भयानक उग्रता पैदा होगी’

आदिल अहमद
डेस्क: रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी समाचार एजेंसी तास से कहा है कि इसराइल और ईरान के बीच जंग में अमेरिकी हस्तक्षेप से ‘एक और भयानक उग्रता पैदा होगी।’ अमेरिका और रूस इस संघर्ष में अलग-अलग पक्षों का समर्थन कर रहे हैं।

ईरान ने रूस को शाहेद ड्रोन भी उपलब्ध कराए हैं। इसने यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रूसी विदेश मंत्रालय ने इसराइली हमलों की निंदा करते हुए इसे अकारण बताया है। बुधवार को रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने अमेरिका से कहा था कि वो इसराइल को सैन्य सहायता न दे।
उन्होंने कहा था, ‘इससे पूरी स्थिति नाटकीय रूप से अस्थिर हो जाएगी।’ इसराइल और ईरान के टकराव से रूस और अमेरिका में भी तनातनी दिख रही है। ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद रूस के साथ अमेरिका के संबंध सुधरने की बात की जा रही थी लेकिन इसराइल-ईरान में जारी टकराव से चीज़ें तेज़ी से बदलती दिख रही हैं।









