वीडियो बनाया और कहा ‘झूठे आरोपों से तंग आ गया हु’, फिर कूद गया सरयू में ‘बेवफा जूस सेंटर’ वाला विशाल, लड़की भगा ले जाने का लगा था आरोप, मृतक के परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया): नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार मालीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल गुप्ता ने शुक्रवार को भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशाल गुप्ता मालीपुर चट्टी पर ‘बेवफा जूस सेंटर’ नामक दुकान चलाता था और वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता संजय गुप्ता मानसिक रूप से बीमार हैं और परिवार में एक छोटी बहन आंचल भी है।

मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने एक लड़की को भगाने के झूठे आरोप लगाए जाने और लगातार मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। विशाल ने वीडियो में लड़की के माता-पिता, जीजा और कुछ अन्य रिश्तेदारों पर उत्पीड़न और बदनामी का आरोप लगाया है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह लड़की से गुहार लगा रहा है कि वह अपने परिवार को सच्चाई बताए।

परिवार का आरोप है कि घटना वाले दिन बेल्थरारोड में विशाल की पिटाई की गई और आरोपियों ने 10 लाख रुपये की मांग की। विशाल की बहन का कहना है कि भाई को झूठे आरोपों में फंसाकर मानसिक रूप से तोड़ा गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय न मिला तो परिवार आत्मदाह करने को मजबूर होगा। घटना पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि चौरसिया समेत कई सामाजिक संगठनों ने दुख जताया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *